हरियाणा के 30 खिलाड़ियों ने किया ओलम्पिक क्वालीफाई

महिला खिलाड़ियों की संख्या 16  आबादी दो प्रतिशत, सफलता 25 फीसदी खेलपथ संवाद  चंडीगढ़। हरियाणा के खेल एवं युवा कल्याण मामले के राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि टोक्यो ओलम्पिक खेलने जा रहे देश भर के कुल 121 खिलाड़ियों में से 30 हमारे प्रदेश के हैं। हरियाणा के तीस खिलाड़ियों में महिला खिलाड़ियों की संख्या 16 है। खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि क्वालीफाई करने वाले सभी खिलाड़ियों का.......

आओ ओलम्पिक दिवस के नाम पर करें तमाशा

इंटरनेशनल दिव्यांग पैरा शूटर दिलराज कौर की कौन लेगा सुध? श्रीप्रकाश शुक्ला मथुरा। हम तमाशबीन हैं, जिससे मतलब निकलता हो उसे बाप बनाने में देर नहीं लगाते। आज समूचा देश अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस मना रहा है। उसे खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों और शारीरिक शिक्षकों से कोई लेना-देना नहीं है। यदि होता तो उत्तर प्रदेश के सैकड़ों खेल प्रशिक्षक, शारीरिक शिक्षक और खिलाड़ी गुरबत के दौर से न गुजर रहे होते। अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस मनाने से पहले इस .......

पर्वतारोही नरेन्द्र का माउंट ब्लांक चोटी के लिए चयन

खेलपथ संवाद रेवाड़ी। गांव नेहरूगढ़ निवासी पर्वतारोही नरेन्द्र सिंह यादव का फ्रांस की माउंट ब्लांक ऐल्प्स की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई के लिए चयन हुआ है। नरेन्द्र यादव अंतर्राष्ट्रीय दल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। नरेन्द्र यादव गुरुग्राम स्थित स्टार एक्स यूनिवर्सिटी के एमए योगा के प्रथम वर्ष के छात्र हैं और अभी तक देश-विदेश की अनेक पर्वतों को फतह कर चुके हैं।  नरेन्द्र का दावा है कि वह सबसे कम समय में यह लक्ष्य प्राप्त कर नया विश.......

योग शारीरिक ही नहीं आंतरिक आत्मा का सम्बल हैः डॉ. अशोक लेंका

जाने-माने हॉकी खिलाड़ी संरक्षक दिलीप तिर्की ने भी डाला योग पर प्रकाश श्रीप्रकाश शुक्ला नई दिल्ली। सोमवार को वेटरंस इंडिया स्पोर्ट्स विंग के बैनर तले सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय सलाहकार योग गुरु असित कुमार आइच अकादमी के सहयोग से कार्यक्रम की गरिमा को जहां चार चांद लग गए वहीं भारतीय योग संघ और वैदिक योग संगठन ने भी अ.......

बॉक्सिंग खेल में शरीर को नियंत्रित किए बिना लक्ष्य पाना सम्भव नहीं- प्रवीन कुमार

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के 230 प्रतिभाशाली बॉक्सर हुए लाभान्वित खेलपथ संवाद लालगंज (रायबरेली)। बॉक्सिंग खेल में शरीर को नियंत्रित किए बिना लक्ष्य पाना सम्भव नहीं लिहाजा उदीयमान मुक्केबाज इस बात को गांठ बांध लें। उक्त उद्गार प्रवीन कुमार आईबा-1 स्टार एनआईएस कोच ने उत्तर प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन तथा रायबरेली एमेच्योर बॉक्सिं.......

पॉवरलिफ्टर सुनीता कश्यप को पांच लाख की आर्थिक मदद

चंडीगढ़। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह ने रोहतक की पॉवरलिफ्टिंग खिलाड़ी सुनीता कश्यप की पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता की है। उन्होंने कहा है कि सुविधाओं के अभाव में किसी भी खिलाड़ी का भविष्य खराब नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे खिलाड़ियों को लेकर वे खुद गंभीर हैं, क्योंकि वे खुद इस दौर से गुजर चुके हैं।  खेल राज्य मंत्री सोमवार को अपने कार्यालय में मदद के लिए पहुंची अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग व स्ट्रांग लिफ्टिंग खिलाड़.......

हॉकी प्रतिभाओं को खेल की बारीकियां सिखायेंगे ओलम्पियन समीर दाद

खेल मंत्री की पहल पर एयर इंडिया से प्रतिनियुक्ति पर आए समीर दाद खेलपथ संवाद भोपाल। खेलों के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा को साकार करने के लिए भोेपाल के ओलम्पियन समीर दाद को मध्य प्रदेश राज्य पुरुष हॉकी एकेडमी में प्रशिक्षण का दायित्व सौंपा गया है। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासों से एयर इंडिया द्वारा समीर दाद की सेवाएं खेल विभाग को प्रतिनियुक्ति पर साैंपी गई ह.......

योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर निरोगी बनें- अंजली चौरसिया

जवाहर नवोदय विद्यालय झाबुआ में सातवां विश्व य़ोग दिवस मना खेलपथ संवाद झाबुआ। जवाहर नवोदय विद्यालय झाबुआ मध्य प्रदेश में सोमवार को सातवां विश्व य़ोग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स टीचर अंजली चौरसिया ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया तथा योग के महत्व पर प्रकाश डाला। अंजली चौरसिया ने अपने संदेश में कहा कि आज के व्.......

हरियाणवी छोरियों का दिखेगा टोक्यो में दम

16 बेटियां ओलम्पिक में दिखाएंगी कौशल खेलपथ संवाद सोनीपत (हरियाणा)। कभी बेटियों को कोख में ही मार देने के लिए अभिशप्त हरियाणा अब पूरी तरह बदलता दिख रहा है। वजह यहां की बेटियों का खेल के क्षेत्र में सिक्का जमाना है। अब तो हरियाणा के लोग बात-बात में कहते हैं कि म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के। म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के..आमिर खान की फिल्म दंगल के इस संवाद ने बेटियों के प्रति समाज की सोच ही नहीं बदली बल्कि अभावों के बीच उ.......

खो दिया सितारा : खट्टर

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने एक सितारा खो दिया है। वे हर भारतीय को देश के लिए चमकने के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।  गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर कहा कि देश को अभूतपूर्व क्षति हुई है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत ने कहा कि मिल्खा युवाओं के लिए प्रेरणा बने रहेंगे। उधर, हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने भी मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। .......